July 1, 2025

जिले में बाढ़ राहत परियोजनाओं की हकीकत जानने पहुंचे जलशक्ति मंत्री अधिकारियों को दिए निर्देश

0

लखनऊ। जिले में शुक्रवार को बाढ़ से बचाव को लेकर हुए कामों का निरीक्षण करने प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक गोला अमन गिरी, सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ बाढ़खंड की ओर से निर्मित कटानरोधी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। और व्यापक जनहित में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य रूप से मुख्य अभियंता (शारदा) एचएन सिंह, अधीक्षण अभियंता बाढ़ मंडल लखीमपुर धर्मेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड अजय कुमार मौजूद रहे।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शारदा नदी के दायें किनारे पर ग्राम बझेड़ा के अपस्ट्रीम में रिवर ट्रेनिंग कार्य की परियोजना का निरीक्षण किया। अफसरों से सर्वप्रथम नक़्शे से पूरी परियोजना समझी। इसके बाद उन्होंने पूरी परियोजना का पैदल भ्रमण कर परियोजना के तहत कराए कार्य, उसकी गुणवत्ता देखी। इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने निर्देश दिए कि जलस्तर बढ़ने पर इसकी नान स्टाप निगरानी की जाए। काम के दौरान विभाग स्थानीय ग्रामीणों से संवाद बनाए रखे, कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी दें। तो वहीं उन्होंने मौजूद ग्रामीणों से फीडबैक भी लिया।

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड अजय कुमार ने बताया कि यह परियोजना लागत रू 598.39 लाख रुपये की लागत की है। इसका लाभ 03 गांवों के 4100 निवासियों को होगा। इस परियोजना के तहत 700 मी० लीटर में 09 स्टड तथा टो-वाल व स्लोप पिचिंग के साथ स्टडों के मध्य में 03 पंक्तियों में परक्यूपाइन लगाते हुए 355 मीटर में नवीन परियोजना का निर्माण एवं 345 मीटर में पूर्व निर्मित परियोजना की मरम्मत का काम हुआ।

जलशक्ति मंत्री ने कहा है कि बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव के लिए बेहतर समन्वय और तुरंत कार्रवाई जरूरी है। जन-धन की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। बाढ़ से जन-जीवन की सुरक्षा के लिए अंतरविभागीय समन्वय करके बेहतर कोऑर्डिनेशन, क्विक एक्शन और बेहतर प्रबन्धन से बाढ़ की स्थिति में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कराई जाए।

Share this content:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!