July 1, 2025

दिल्ली: घरेलू विवाद को लेकर पति ने किया पत्नी पर हमला, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

सागरपुर क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़िता की पहचान ममता के तौर पर हुई है। 28 अगस्त के विवाद के बाद से ममता अपने पति से अलग होकर बच्चों के साथ रह रही थी। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी पति सुधीर कुमार को उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया है।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि परिवारवाले घायल महिला को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए हैं। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि महिला के गले पर चाकू से हमला किया गया है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। करीब छह घंटे बाद महिला होश में आई। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि घायल महिला का नाम ममता है। ममता और उसके पति सुधीर के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके कारण ममता अपने तीन बच्चों के साथ पति से अलग होकर सागरपुर में रह रही थी। 28 अगस्त को सुधीर ममता से मिलने उसके घर आया, जहां पर दोनों के बीच फिर से विवाद हो गया। गुस्से में सुधीर ने रसोई से एक सब्जी काटने वाला चाकू उठाया और ममता के गले पर कई वार कर दिया, फिर वहां से भाग गया। पुलिस ने सुधीर के ठिकानों पर छापेमारी की और 29 अगस्त को उसे उत्तम नगर से गिरफ्तार कर लिया।

Share this content:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!