चीन ने ‘डेथ स्टार’ जैसी खतरनाक माइक्रोवेव बीम वेपन बनाने का दावा, अमेरिका में बढ़ी चिंता

चीन ने हॉलीवुड की चर्चित फिल्म *स्टार वार्स* में दिखाए गए ‘डेथ स्टार’ जैसे खतरनाक हथियार को विकसित करने का दावा किया है। चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने एक माइक्रोवेव बीम हथियार तैयार किया है, जो अंतरिक्ष में मौजूद दुश्मन देशों के सैटेलाइट्स को पूरी तरह से नष्ट करने की क्षमता रखता है। यह हथियार ‘डेथ स्टार’ के जैसी तकनीक पर आधारित है, जो सैटेलाइट सिग्नल को नष्ट कर सकता है और दुश्मन देशों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी बाधित कर सकता है।
चीन के इस हथियार के परीक्षणों के बारे में जानकारी सामने आई है, और इसे भविष्य में सैन्य इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा रहा है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह हथियार माइक्रोवेव रेडिएशन को एक ही बीम में केंद्रित कर सकता है, जिससे सैटेलाइट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों को पूरी तरह से निष्क्रिय किया जा सकता है। इसके लिए अत्यधिक सटीक टाइमिंग की आवश्यकता होगी, जो अभी तक असंभव मानी जाती थी, लेकिन चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने सिन्क्रोनाइजेशन के जरिए इस चुनौती को पार कर लिया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस हथियार को 7 व्हीकल्स की मदद से संचालित किया जाएगा, जो एक बड़े क्षेत्र में फैले होने के बावजूद एक ही लक्ष्य पर निशाना साधने में सक्षम होंगे। इसके अलावा, यह बीम कई बीमों के समूह से कहीं अधिक शक्तिशाली है, जिससे सैटेलाइट सिग्नल को जाम किया जा सकता है।
अगर यह तकनीक सफल होती है तो यह न केवल चीन के सैन्य बलों को एक नई शक्ति प्रदान करेगी, बल्कि इसके द्वारा अमेरिका और अन्य देशों की सैटेलाइट्स के संचालन को भी चुनौती मिल सकती है। चीन और अमेरिका के बीच पहले ही तकनीकी वर्चस्व को लेकर संघर्ष जारी है, और अब इस नए हथियार से अमेरिका में चिंता और बढ़ सकती है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि हथियार के परीक्षण जल्द ही पूरा हो सकते हैं, लेकिन यह देखना होगा कि यह तकनीक अंतरराष्ट्रीय राजनीति और सुरक्षा संबंधी घटनाओं को कैसे प्रभावित करती है।
Share this content: