दिल्ली में युवक के पेट से निकला जिंदा कॉकरोच, डॉक्टर हैरान

दिल्ली के वसंत कुंज से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां 23 वर्षीय युवक के पेट से जिंदा कॉकरोच निकाला गया। युवक ने पेट में दर्द और खाने के बाद पाचन संबंधी समस्याओं की शिकायत की थी।
युवक ने गैस्ट्रो विभाग के डॉक्टर से संपर्क किया, जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने पाया कि युवक की आंत में एक जिंदा कॉकरोच चिपका हुआ है। एंडोस्कोपी की मदद से डॉक्टरों ने केवल 10 मिनट में कॉकरोच को सफलतापूर्वक बाहर निकाला।
डॉक्टर शुभम ने बताया कि यदि कॉकरोच कुछ और समय तक अंदर रहता, तो युवक की जान को खतरा हो सकता था। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कॉकरोच युवक की आंत में कैसे पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों का मानना है कि यह सोते समय मुंह के जरिए अंदर गया होगा। इस घटना ने न केवल डॉक्टरों को हैरान किया, बल्कि सभी को चौंका दिया है।
Share this content: