July 1, 2025

गाजियाबाद में यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के बाद बवाल जारी, कई शहरों में विरोध प्रदर्शन

0

गाजियाबाद के डासना स्थित देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान देने के बाद उत्तर प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। सोमवार को मेरठ, अलीगढ़, आगरा, एटा और कन्नौज में मुस्लिम समाज के लोग सड़कों पर उतरे, जबकि गाजियाबाद में यति के समर्थकों ने प्रदर्शन किया।

 मेरठ में हिंसक प्रदर्शन
मेरठ के मुंडाली इलाके में बिना अनुमति के किए गए प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। यहां भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने 30 नामजद और 150 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। जुलूस में शामिल युवा और बच्चे तलवार और लाठी-डंडे लहराते हुए धार्मिक और देशविरोधी नारेबाजी कर रहे थे।

अलीगढ़ और आगरा में विरोध
अलीगढ़ में एएमयू के हजारों छात्रों ने विरोध मार्च निकाला। मखदूम नगर निवासी मो. अकबर की तहरीर पर नरसिंहानंद के खिलाफ जीरो एफआईआर के तहत मामला दर्ज किया गया। आगरा में उत्तर प्रदेश मुस्लिम महापंचायत ने कलेक्ट्रेट तक मार्च निकाला।

गाजियाबाद में 16 मुकदमे दर्ज
गाजियाबाद में बवाल के बाद अब तक कुल 16 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 16 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सहारनपुर के शेखपुरा में रविवार को हुई हिंसा के मामले में कई अन्य उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है।

 यति नरसिंहानंद का हंगामा
यति के समर्थकों ने गाजियाबाद पुलिस आयुक्त के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों से पूछा कि यति नरसिंहानंद कहां हैं। पुलिस ने जानकारी देने में असमर्थता जताई, जिसके बाद कविनगर थाने में 150 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

 13 अक्टूबर को महापंचायत का ऐलान
यति नरसिंहानंद सरस्वती फाउंडेशन की महासचिव डॉ. उदिता त्यागी ने चेतावनी दी है कि यदि महामंडलेश्वर की जल्द पहचान नहीं होती है, तो हिंदू संगठन 13 अक्तूबर को महापंचायत करेंगे।

यति नरसिंहानंद का बैकग्राउंड
यति नरसिंहानंद, जिनका असली नाम दीपक त्यागी है, ने पहले शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल कीं। 2001 में उन्होंने परिवार को छोड़कर संन्यास लेने का निर्णय लिया और बाद में डासना देवी मंदिर का महंत बना दिया। उनके खिलाफ अब तक 80 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।

Share this content:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!