July 1, 2025

Aaj ka Panchang: 2 सितंबर, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

0

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 11, शक सम्वत् 1946, भाद्रपद, कृष्ण, अमावस्या, सोमवार, विक्रम सम्वत् 2081। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 18, सफ़र 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 02 सितम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। अमावस्या तिथि प्रातः सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 07 बजकर 26 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।

मघा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 20 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शिव योग सायं 06 बजकर 20 मिनट तक उपरांत सिद्ध योग का आरंभ। चतुष्पद करण सायं 06 बजकर 24 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार कुशाग्रहणी अमावस्या ‘ऊँ हुं फट स्वाहा‘ इहमंत्रेण कुशोत्पाटनम्, सोमवती अमावस्या, पितृकार्येषु अमावस्या।

सूर्योदय का समय 2 सितंबर 2024 : सुबह 5 बजकर 59 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 2 सितंबर 2024 : शाम में 6 बजकर 41 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 2 सितंबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 29 मिनट से 5 बजकर 15 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 27 मिनट से 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 58 मिनट से से 12 बजकर 43 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 41 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक। अमृत काल सुबह 5 बजकर 59 मिनट से 7 बजकर 34 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 2 सितंबर 2024 :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। वहीं, दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे से तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 46 मिनट से 1 बजकर 37 मिनट तक।

Share this content:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!