July 1, 2025

Aaj ka Panchang: 13 नवंबर, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

0

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 22, शक संवत 1946, कार्तिक शुक्ल, द्वादशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 28, रबि-उल्लावल-10, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 नवम्बर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। द्वादशी तिथि अपराह्न 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ।

रेवती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 11 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग अपराह्न 03 बजकर 25 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 01 बजकर 02 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 11 मिनट तक मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार प्रदोष व्रत, हरिप्रबोधोत्सव।

सूर्योदय का समय 13 नवंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 13 नवंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 28 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 13 नवंबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 39 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 28 मिनट से 5 बजकर 55 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 3 मिनट से 9 बजकर 24 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 13 नवंबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 27 मिनट तक। पंचक काल का समय सुबह में 6 बजकर 42 मिनट से मध्यरात्रि 3 बजकर 11 मिनट तक।
आज का उपाय : आज गणेश चालीसा का पाठ कम से कम दो बार करें।

Share this content:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!