July 1, 2025

Aaj ka Panchang: 29 नवंबर, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

0

राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 08, शक संवत 1946, मार्गशीर्ष, कृष्ण, त्रयोदशी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 14, जमादि उल्लावल-26, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 29 नवम्बर सन् 2024 ई.। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। त्रयोदशी तिथि प्रातः 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।

स्वाति नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 18 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग सायं 04 बजकर 33 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 40 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चन्द्रमा अगले दिन सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय का समय 29 नवंबर 2024 : सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर।

सूर्यास्त का समय 29 नवंबर 2024 : शाम में 5 बजकर 24 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 29 नवंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 4 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 48 मिनट से से 12 बजकर 42 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 14 मिनट से 9 बजकर 32 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 29 नवंबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। वहीं, सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 9 बजकर 5 मिनट से 9 बजकर 47 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 12 बजकर 36 मिनट से 1 बजकर 19 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह में 8 बजकर 39 मिनट से 9 बजकर 38 मिनट तक।

आज का उपाय : आज माता लक्ष्मी के बीज मंत्र ‘ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः’ मंत्र का जप करें।

Share this content:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!