July 1, 2025

हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीड़ित परिजनों को बंधाया ढांढ़स

0

लखनऊ। कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हाथरस हादसे में मारे गए पीड़ित परिवारों से मिलने अलीगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों के सदस्यों को ढांढ़स बंधाया और इस दुख के क्षण में पीड़ित परिजनों को संतावना दी।

गौरतलब है कि बीते दिनों हाथरस में एक सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई थी। जिसमें करीब 121 लोगों ने जान गवांई। मरने वालों में महिलाएं और बच्चें ज्यादा हैं। यह सत्संग नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का था, जो हादसे के बाद से ही गायब है। वहीं मामले में पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है तो वहीं मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया है।

आज कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी उन परिवार से मिले जिन्होंने हाथरस के भगदड़ में अपने परिवार के लोगों को खोया है। जानकारी के मुताबिक पिलखना में उन्होंने प्रेमवती और शांति देवी के बेटों से मुलाकात की। इसके साथ भगदड़ में घायल होने वाले दो परिवार भी मौजूद थे। जिनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुलाकात की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अलीगढ़ से सीधे हाथरस जाएंगे। जहां वो तीन पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। वो मृतक मुन्नी देवा और आशा देवी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेंगे उसके बाद घायल माया देवी के परिजनों से भी मिलेंगे। राहुल गांधी वहीं मीडिया से चर्चा भी करेंगे।

 

Share this content:

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!