Rashifal || आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2024

मेष राशि- मेष राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज आपके घर में धर्म कर्म और उत्सव का माहौल रहेगा। बच्चों के साथ आप आज आनंददायक समय बिताएंगे। घर में मित्रों और मेहमानों का भी आगमन होगा। रुचिकर भोजन का आनंद लेगे। बिजनेस में कमाई अच्छी होगी। आपको आज उपहार भी मिलेगा। माता पिता से आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है।
वृषभ राशि- वृषभ राशि के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपकी कोई चाहत पूरी होगी। किसी दूर रहने वाले संबंधी की ओर से आपको आज अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। बच्चों के साथ आज आप घर को सजाने संवारने का काम कर सकते हैं। लेकिन बिजली के उपकरण के साथ काम करते हुए सतर्कता बरतें। आज मिष्ठान भोजन का आनंद लेंगे। अचानक धन लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपके रुके हुए काम बनेंगे। कमाई में वृद्धि होगी। कहीं से अचानक लाभ मिल सकता है। आपको आज गिफ्ट मिलने का भी योग बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में आज खुशी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेमपूर्ण समय बीतेगा लेकिन आज काम का दबाव भी रहेगा जिससे आप थकान महसूस करेंगे। धर्म कर्म के काम भी आपके हाथों होंगे। शाम का समय मनोरंजक बीतेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि के सितारे बताते हें कि आज आपके काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा। लेकिन बच्चों का ध्यान रखें, उन्हें चोट लगने की आशंका है। माता की ओर से आपको आज आशीर्वाद और लाभ मिलेगा। आपके घर में आज भौतिक सुख साधनों की वृद्धि होगी। नौकरी में आपका प्रभाव और महत्व बढेगा। बिजनेस में कमाई से मन आनंदित होगा। दान पुण्य भी आप आज करेंगे। पड़ोसियों से मधुर संबंध रहेंगे, घर में मित्रों और संबंधियों का आगमन हो सकता है।
सिंह राशि- आज का दिन सिंह राशि के लिए अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज सामाजिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और आप आज मान सम्मान भी पाएंगै। व्यवसाय में आज आपको दिन की शुरुआत से लाभ मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज मान सम्मान मिलेगा। आपके घर में आज धर्म कर्म का माहौल रहेगा। आप आज पिता और पैतृक पक्ष से लाभ पा सकेंगे। आपको आज कोई शुभ सूचना भी मिलने का योग बना है
कन्या राशि- आज दिवाली का दिन कन्या राशि के लिए लाभ का सृजन कर रहा है तो आप आज अपनी सृजन और रचनात्मक क्षमता का भी प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। आपको आज परिवार में बड़ों से आशीर्वाद और स्नेह मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन आपका अनुकूल रहेगा। बिजनेस में आज कमाई अच्छी होगी और आपको आज कहीं से उपहार भी मिलेगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आज आपको अच्छी खबर मिलेगा। किसी मित्र से आप सहयोग भी पाएंगे
तुला राशि- तुला राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज चौतरफा लाभ मिलने वाला है। कोई काम जो आपका अटक गया था आज वह पूरा हो सकता है। आपको आज परिवार में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और आप घर की साज सज्जा के काम भी करेंगे। धर्म कर्म के कार्यो में आपकी रुचि रहेगी तो सामाजिक संबंधों का विस्तार होगा, कुछ नई जान पहचान भी होगी और आपको आज मित्रों एवं पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। लेकिन बच्चों की सेहत पर ध्यान देना होगा।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि पर आज देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। दिवाली पर लक्ष्मी नारायण योग के प्रभाव से आपको आज कई स्रोतों से लाभ मिलेगा। आज कुछ अप्रत्याशित लाभ का भी संयोग बन रहा है। आपको आज मित्रों और परिवार के सदस्यों से भी पूरा सहयोग मिलेगा। आप आज रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे। किसी शुभ काम में आपको शामिल होने का मौका मिलेगा। दान पुण्य भी आज आप कर सकते हैं। शाम का समय आपका आनंददायक बीतेगा, लेकिन जोखिम लेने से आपको बचना चाहिए।
धनु राशि- धनु राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से सुखद है लेकिन आपको आज जीवनसाथी की सेहत का भी पूरा ध्यान रखना होगा। आज जीवनसाथी के सेहत में गिरावट आने की आशंका है। शाम के समय आप किसी धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में आज आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी परिचय का दायरा आज बढेगा। अगर आज आप किसी से पैसों का कर्ज लेन-देन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है।
मकर राशि- मकर राशि के लिए आज दिवाली पर सितारे बताते हैं कि आज आप कुछ ऐसा काम करेंगे जिससे आपको आत्मिक खुशी मिलेगी और आप उसे हमेशा याद रखेंगे। व्यापारियों को व्यापार में आज लाभ अच्छा मिलेगा लेकिन परिश्रम भी बना रहेगा। आज आपको कोई उपहार और सम्मान भी मिलता दिख रहा है। आज आपको अचानक किसी महिला मित्र से धन लाभ होता नजर आ रहा है। आज शाम के समय आप परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक आज कमाई से आनंदित होंगे। सुबह से आज आपको सक्रिय रहकर घर और बाहर का काम निपटाना होगा नहीं तो जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज बड़े भाई से लाभ और सहयोग मिल सकता है। किसी सामाजिक कार्य में आज आप भाग ले सकते हैं। आपके घर आज मित्रों और पड़ोसियों के आने से खुशी होगी। आपके लिए सलाह है कि अतिउत्साह में जोखिम लेने से बचें और अपने कीमती सामान का भी ध्यान रखें। शाम का समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।
मीन राशि- मीन राशि के लिए आज सितारों का कहना है कि दिवाली पर आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा होगी। आपको बस अपनी सोच को सकारात्मक रखना है। वैसे आज दिन भर आपकी व्यस्तता बनी रहेगी। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपको आज जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। घर के बड़ों से भी आज आपको स्नेह और सहयोग मिलता दिख रहा है। आपको आज किसी सोचे हुए काम में सफलता मिलने की खुशी होगी। जो लोग घर से दूर रहे हैं उन्हें आज घर परिवार की ओर से कोई शुभ सूचना मिल सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों को दिन के पहले भाग में विशेष रूप से लाभ मिलेगा। शाम का समय आपका मनोरंजन और धर्म कर्म में बीतेगा।
Share this content: